{"product_id":"meghdoot-hindi","title":"Meghdoot (Hindi)","description":"\u003cp\u003eमेघदूत का कथात्मक ताना-बाना एक विषयभोगी यक्ष के इर्द-गिर्द बुना गया है। अपने स्वामी के शाप के परिणामस्वरूप यक्ष अपनी पत्नी से बिछुड़ चुका है। असहाय और भ्रमित भाव से विंध्य पर्वत पर खड़ा वह यक्ष आकाश में भ्रमण करते एक मेघखंड से गुहार करता है कि वह उसका प्रेमपूर्ण संदेश कैलाश स्थित अलकापुरी में रह रही उसकी विरहाकुल पत्नी तक पहुंचा दे।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eयह अतुलनीय काव्य दो भागों में विभाजित है। पहला भाग मानव-चेतना से गुथा बाह्य प्रकृति को समर्पित है और दूसरा, प्रकृति की सुंदरता से घिरे मानव-मन के आनंद और अवसाद को उकेरता है।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eकाव्य का यह रूप कवि की उन कोमल भावनाओं का प्रदर्शन है जिनके माध्यम से वह यक्ष की पत्नी के मनोलोक एवं संदेश की व्याख्या करता है। ऐसे में केवल मेघ घटाएं ही उसे यह आश्वासन दे सकेंगी कि उसका प्रिय जीवित है तथा उसकी दीर्घायु की प्रेमपूर्ण कामना करता है।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eकालिदास रचित मेघदूत ने विनय भरत-राम जी की काव्य- कल्पना को अंतस्तल तक झकझोरा है और उनके हृदय से निसृत मेघदूत का यह काव्यानुवाद उसी का परिणाम है।\u003c\/p\u003e","brand":"Clapping Pages","offers":[{"title":"Used","offer_id":45239738433722,"sku":"32OA11CZL-Used","price":19.0,"currency_code":"AED","in_stock":false}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0713\/5576\/0826\/files\/VinayBharatRam.jpg?v=1760634204","url":"https:\/\/clappingpages.com\/products\/meghdoot-hindi","provider":"Clapping Pages","version":"1.0","type":"link"}